फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सरकार ने जॉब पाने की राह की आसान

Fri, 16 Jan 2015 04:35 PM IST
अमित अवस्थी/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं को नौकरी खोजने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने इंप्लायमेंट एक्सचेंज के वेबपोर्टल को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


26 जनवरी को इसे लांच करने की तैयारी की गई है। पोर्टल में सरकारी, प्राइवेट कंपनियों की नौकरियों की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके लिए बेरोजगारों को अब नए सिरे से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर उसकी कॉपी एक्सचेंज में जमा करनी पड़ेगी।

वेबपोर्टल पर प्रदेश सरकार के सभी विभागों की नियुक्तियों की जानकारी होगी। इसके अलावा इंप्लायमेंट एक्सचेंज में समय-समय पर लगने वाले जॉब फेयर में आने वाली प्राइवेट कंपनियों की भी जानकारी अपडेट होगी।
विज्ञापन

एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

इंप्लायमेंट एक्सचेंज के उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि पोर्टल की वेबसाइट sevayojan.org.in बनकर तैयार हो गई है। जिसकी लॉचिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बुधवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें तमाम अफसरों को वेबपोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि अभी सरकारी नियुक्तियों की जानकारी या तो अखबारों में निकलने वाली विज्ञप्ति या फिर विज्ञापन के आधार पर ही हो पाती थी।

अब पोर्टल में सभी सरकारी विभागों में होने वाली नियुक्तियों की जानकारी होगी। वेबपोर्टल पर प्राइवेट कंपनियों की भी नौकरियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए बड़े औद्योगिक संगठनों जैसे आईआईए, पीआईए, सीएलई आदि से भी टाईअप किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

ऐसे कराना होगा रजिस्ट्रेशन

पोर्टल की वेबसाइट sevayojan.org.in के होमपेज पर जाने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पेज ओपेन होगा।

जिसमें एक प्रपत्र खुलेगा। इसको पूरा भरने के बाद सबमिट करना होगा। इससे पहले बेरोजगार को अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड के तौर पर भेजना होगा।

सबमिशन के बाद एक एसएमएस रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति के पास आएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म का प्रिंट निकालकर आवेदक को एक्सचेंज में भी जमा करना पड़ेगा।

इसकी एक्सचेंज से रिसीविंग मिलेगी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सात दिन में प्रिंट एक्सचेंज में जमा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें