फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंबेसडर पदों पर विद्यार्थियों के लिए नौकरी का मौका

Sun, 18 Jan 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत गैर लाभकारी संस्था सोशल एक्सियम फाउंडेशन (सैफ) ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट एडवोकेसी एंबेसडर पद पर भर्ती निकाली है। सैफ ने इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से परास्नातक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर भी है। चयनितों को 40 हजार प्रतिमाह के साथ यात्रा भत्ता, नगर भत्ता, चिकित्सा बीमा और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन भी मिलेगा। n जून से अगस्त में मिलेगा नियुक्ति पत्र : आवेदन अभी लिए जाएंगे। नियुक्ति की अवधि जून, जुलाई और अगस्त 2026 प्रस्तावित है। इस पद के लिए स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। चयनितों को यह पैन इंडिया पोस्टिंग दी जाएगी।n इन विषयों के विद्यार्थियों को वरीयता : कंपनी के अनुसार, यह अवसर सामाजिक कार्य, मनोविज्ञान, विधि, अपराध विज्ञान, समाजशास्त्र, सामाजिक नीति एवं प्रशासन, जेंडर स्टडीज़, पत्रकारिता एवं जनसंचार, विकास अध्ययन, मानवाधिकार अध्ययन से संबंधित सामाजिक विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें