फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेला आज व कल

Tue, 29 Jul 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के लिए 204 संविदा चालकों की भर्ती 29 व 30 जुलाई को होगी। अवध बस स्टेशन के ड्राइवर ट्रेनिंग एंड काउंसिलिंग सेंटर पर रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि संविदा चालकों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास है। आयुसीमा न्यूनतम 23 वर्ष छह माह, लंबाई पांच फीट तीन इंच, भारी वाहन चलाने का दो साल पुराना हैवी लाइसेंस कम से कम होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त दस्तावेज दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाणपत्र, लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रतियां लेकर पहुंचे। पहले टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए आईडीटीआर रायबरेली भेजा जाएगा, जहां पास होने पर ही सफल माने जाएंगे।
विज्ञापन


इतना मिलेगा पारिश्रमिक ः संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किमी भुगतान मिलेगा। छह महीने तक ड्यूटी करने पर सात दिन का अतिरिक्त अवकाश व 1500 रुपये का भुगतान। दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक व प्रोत्साहन सहित 20726 रुपये मिलेंगे। दुर्घटना रहित बस संचालन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन सुविधा मिलेगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 7.50 लाख रुपये व घायल होने पर दस हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। गंभीर रूप से घायल होने पर 25000 रुपये मिलेंगे। निगम की बसों में परिवार को पांच पारिवारिक यात्रा पास निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर ः भर्ती से संबंधित जानकारी 8726005106, 87260051007, 8726005110 पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें