लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20-25 कंपनियां युवाओं को नौकरी का मौका देंगी। मेले में 18-35 वर्ष तक की उम्र के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागियों को सीवी और मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ जरूर लाना होगा।