फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 40 साल तक के अभ्यर्थियों को भी मिलेगी नौकरी

Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पहली बार 40 साल तक के अभ्यर्थियों को भी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 10वीं पास से परास्नातक तक के डिग्री धारक अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर चुना जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले में देशभर से करीब 65 निजी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान छह हजार से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि इस सत्र में पहली बार एक साथ छह हजार युवाओं को रोजगार देने की योजना है। टाटा मोटर्स, मारुति, पेटीएम, लावा, साॅफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, हीरो, लेनोवो व बजाज जैसी बड़ी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के निदेशक व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वे युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नौकरी के प्रमाण पत्र देंगे।
हाईस्कूल से परास्नातक तक को मौका
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर नौकरी दी जाएगी। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातकों को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले में 18 से 40 साल तक के युवाओं को प्रतिभाग करने का बड़ा अवसर है। चयनित होने पर सात हजार से लेकर 27 हजार रुपये प्रतिमाह व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

महिला कैंपस ड्राइव में 15 छात्राओं का चयन
आईटीआई संस्थान में मंगलवार को आयोजित महिला कैंपस ड्राइव में 15 छात्राओं को नौकरी का ऑफर दिया गया। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि बरगंडी इंडिया कंपनी की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में 28 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें