फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाला ने बाइक में मारी टक्कर, बालिका की मौत

Wed, 20 Dec 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग में मंगलवार को डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे ममेरे भाई व मां के साथ अस्पताल से लौट रही बालिका की मौत हो गई। उसकी मां व ममेरे भाई को मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशालखंड एक निवासी रिंकू यादव पेशे से चालक हैं। मंगलवार को रिंकू की पत्नी अनुपमा बेटी आराध्या (10) को लेकर भतीजे के साथ दवा लेने बाइक से लोकबंधु अस्पताल गई थीं। अस्पताल से लौटते वक्त तेलीबाग में तेज रफ्तार डाला ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आराध्या को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अनुपमा व उनके भतीजे को मामूली चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें