फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला आज

विज्ञापन
अलीगंज राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला आज
विज्ञापन
लखनऊ। 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन वाली नौकरी पाने का अवसर है। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें टेक्नीशियन और नॉन-टेक्नीशियन श्रेणी के करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें कई निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए भागीदारी निशुल्क रहेगी। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने बायोडाटा की प्रतियों और मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे रोजगार मेले में भी शामिल हो सकते हैं। असुविधा होने या अन्य जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें