फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जितेंद्र त्यागी को सोशल मीडिया पर मिली हत्या की धमकी

Thu, 25 Jun 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नक्खास निवासी जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने हसनपुरिया सआदतगंज निवासी शादाब मिर्जा पर सोशल मीडिया के जरिये हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जितेंद्र त्यागी ने बताया कि 13 जून को शादाब ने फेसबुक पर उनकी वीडियो एडिट करके पोस्ट की। साथ में आरोपी ने अपशब्द लिखते हुए उन्हें ''मुर्तद'' बताया। इसका अर्थ है जो इस्लाम की मान्यताओं को न मानकर उसे छोड़ दे। शादाब ने उन्हें इस्लाम त्यागने वाला घोषित कर हत्या को अनिवार्य बताया। जितेंद्र का आरोप है कि इस पोस्ट का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय में गुस्सा भड़काकर उनकी हत्या की साजिश रचना है। उन्होंने मुहर्रम के दौरान दंगा करने की साजिश का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्या ने बताया कि वीडियो की जांच जारी है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें