फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बनने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का संकल्प, आज से भगवा वस्त्र ही पहनूंगा

Thu, 14 Jul 2022 12:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बनने के बाद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने संकल्प लिया है कि अब वह सिर्फ भगवा वस्त्र ही धारण करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे जितेंद्र नारायण त्यागी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी जो कि अब जितेंद्र नारायण त्यागी बन चुके हैं उन्होंने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वह सरयू नदी के तट पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सरयू तट पर आज से भगवा धारण करने का संकल्प लिया। जितेंद्र नारायण त्यागी ने कारसेवकपुरम जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कट्टरपंथी व आतंकवादी संगठनों द्वारा लगातार उनका सिर काटने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मैं अब हिंदू देवी देवताओं की शरण में जाना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि मेरा सिर काटना है तो काट लो लेकिन अब मैं अपने संकल्प से विचलित होने वाला नहीं हूं। आज से मैंने सांसारिक वस्त्र त्यागने का संकल्प ले लिया है। अब मैं केवल भगवा वस्त्र धारण करूंगा।
विज्ञापन


भगवा ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक है । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि वसीम रिजवी पहले से ही अयोध्या आते रहे है, उनका व्यक्तित्व अच्छा है। आज उन्होंने अयोध्या में सांसारिक वस्त्र का त्याग करने का संकल्प लिया है। अयोध्या त्याग की धरती है यहां जिसने भी त्याग किया वह भगवान को अति प्रिय हो गया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के संत राजू दास व विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें