रिलायंस की हाल ही में लान्च हुए मैसेजिंग एप्लीकेशन जियोचैट ने नवाबों के शहर लखनऊ के लिए खास स्टीकर्स तैयार किए गए है। न्यू नवाब टू लखनऊ के नाम से तैयार हुई स्टीकर्स की श्रृंखला को जाने-माने कार्टूनिस्ट नीलभ बनर्जी ने तैयार किया है।
इन स्टीकर्स में खासतौर से लखनऊ की पुरानी परंपराओं और यहां के जुमलों का इस्तेमाल किया गया है। इन सभी स्टीकर्स को सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
ये एनिमेटेड स्टीकर्स लखनवी अंदाज और संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाते हैं। पुराने समय में लखनऊ में नवाब जिन तकिया कलामों का इस्तेमाल करते थे वो सभी कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं। जैसे पहले आप, भैय्याजी प्रणाम, गुस्ताखी माफ आदि। जियो चैट कंपनी के उपभोक्ता नवाबी स्टाइल के इन खास स्टीकर्स का अपनी बातचीत और चैट में इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी ने हजरतगंत की मर्चेंट कम्यूनिटी के लिए भी एक यूनीक फीचर बनाया है। इस ग्रुप की मदद से कंपनी लगातार शहर के अपडेट और ट्रेडिंग की न्यूज अलर्ट लेती रहेगी। जियो चैट एप्लीकेशन एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ये एक मोबाइल मैसेजिंग एप्लीकेशन है जिसे स्मार्टफोन्स पर यूज किया जा सकता है।