फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में
विज्ञापन
लखनऊ। साई लखनऊ ने झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल को आसान मुकाबले में 3-1 से हराते हुए हनुमान कप राज्य पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 3-0 से आगे थी।
विज्ञापन

पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में साई लखनऊ के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच का पहला गोल 13वें मिनट में आया, जो शशांक कुमार ने पेनाल्टी कार्नर पर दागा। दो मिनट के बाद साई लखनऊ को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल प्रशांत शुक्ला के नाम रहा। दो गोल से पिछड़ने के बाद झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों का तालमेल बिखर गया। इसका फायदा साई लखनऊ ने खेल के 23वें मिनट में उठाया।
यहां रितेश पांडेय ने साथी खिलाड़ी के पास पर किया। मैच का आखिरी गोल झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के नाम रहा। यह गोल खेल के 37वें मिनट में साजन ने किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह साई लखनऊ ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में साई का सामना एम्पायर स्पोर्ट्स अकादमी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की भिड़ंत लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से होगी।

झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में

झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में

झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में

झांसी स्पोर्ट्स हाॅस्टल हारा साई लखनऊ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें