फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JBDA: नोएडा की तर्ज पर बनेगा झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जल्द तैयार होगी विस्तृत कार्ययोजना

Sat, 04 Mar 2023 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में आयोजित हुई यूपी इंवेस्टर्स समिट में बुंदेलखंड में निवेश के लिए लाखों करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं। सरकार की योजना झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण विकसित करना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड का झांसी और उसके आसपास का इलाका उद्योग, व्यापार और आवास का नया केंद्र बनेगा। प्रदेश सरकार नोएडा की तरह झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जेबीडा) का गठन करेगी। औद्योगिक विकास विभाग की ओर से जल्द इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


वैश्विक निवेशक सम्मेलन में बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश के लिए 424 करार साइन हुए हैं। इनसे 4,27,873 करोड़ रुपये का निवेश होगा। झांसी जिले में 1,35,865 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 216, जौलान में 49,673 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 61, ललितपुर में 32960 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 86 एमओयू साइन हुए हैं। महोबा में 23,266 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 94 करार साइन हुए हैं। वहीं डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत झांसी में नोड स्थापित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में मस्जिद निर्माण को मंजूरी, दो साल बाद स्वीकृत हुआ नक्शा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिंगल स्क्रीन सिनेमाहाल को मल्टीप्लेक्स में तब्दील करने को बनेगी नई नीति, 8 सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन


सरकार की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे को झांसी और चित्रकूट से जोड़ने के लिए दो लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की भी घोषणा की है। सरकार का मानना है कि लाखों करोड़ रुपये के निवेश से झांसी क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के साथ वहां आबादी क्षेत्र का भी विस्तार होगा। निवेशकों के साथ औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले हर श्रेणी के कार्मिकों के आवास की भी आवश्यकता होगी।

औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि नोएडा की तर्ज पर झांसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जहां निवेशकों को यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध होगी। साथ ही नई आवासीय योजनाएं भी विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर जेबीडा का क्षेत्र तय किया जाएगा। डीपीआर को कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें