फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाबी बनाने के बहाने लॉकर से पार किए लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर इलाके के संजय गांधी पुरम निवासी अशोक कुमार साहू के घर से दो टप्पेबाजों ने चाबी बनाने के बहाने लॉकर से लाखों के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि 11 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे पगड़ी बांधे उनके घर पहुंचे दो लोगों ने खुद को चाबी बनाने वाला बताया। अशोक ने लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाने के लिए कहा। मदद के लिए असली चाबी भी दी। आरोप है कि दोनों में से एक ने दूसरी चाबी लॉकर में फंसा दी। फिर उसे गैस पर गरमाने की बात कही।
अशोक का कहना है कि जब वह चाबी को गरमाकर लौटे तो देखा कि आरोपियों ने उनकी असली चाबी क्षतिग्रस्त कर दी है। विरोध पर चाबी को दो घंटे बाद सही कराने की बात कहकर निकल गए। अशोक ने काफी देर इंतजार किया, पर दोनों नहीं लौटे। अगले दिन उन्होंने दूसरे चाबी वाले को बुलाकर लॉकर खुलवाया तो उनके होश उड़ गए। लॉकर में रखा सोने का हार, सोने की चार चूड़ियां, चेन, झुमकी और तीन जोड़ी चांदी की पायल गायब थीं।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों टप्पेबाजों के खिलाफ गाजीपुर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें