फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन मकान और मंदिर से जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
तीन मकान और मंदिर से जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने गोमतीनगर, गाजीपुर, सुशांत गोल्फ सिटी और नाका इलाके में तीन मकान व एक मंदिर से आभूषण और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विराटखंड निवासी अविनाश दुबे ने बताया कि 19 अक्तूबर को वह और उनके किरायेदार चरणदीप सिंह घर पर नहीं थे। उसी रात करीब दो बजे बाइक से तीन संदिग्ध उनके घर पहुंचे। तीनों के पास हथियार थे। आरोपियों ने पहले कमरों का ताला तोड़ा। अलमारी के लॉकर तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चरणदीप के कमरे में गए और 25 हजार रुपये चुरा कर भाग निकले। मामले की जानकारी अगले दिन सुबह घर आने पर हुई। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गाजीपुर इलाके में रहने वाली सुधा सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले वह काम के सिलसिले में बाहर थीं। 20 अक्तूबर को पड़ोसी ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। घर पहुंचने पर पता चला कि कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चुरा लिए थे। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया के घर से 13 अक्तूबर को चोर छह टोटी और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। इसके अलावा, चोरों ने 18 अक्तूबर को नाका के दुर्विजयगंज में स्थित पंच परमेश्वर मंदिर से माता रानी की चांदी की पायल और नकदी चुरा ली। क्षेत्रीय निवासी राजेश गुप्ता ने तहरीर दी। थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि फुटेज में दो लोग दिखे हैं। दोनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें