फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार लोगों के मकान से जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दुबग्गा, पारा, इंदिरानगर और चिनहट इलाके में चार लोगों के मकानों से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुबग्गा के आम्रपाली योजना निवासी मिथिलेश ने बताया कि वह माता-पिता के साथ 30 अक्तूबर को देवरिया स्थित गांव गए थे। छोटा भाई हरिकेश ड्यूटी पर था। अगले दिन जब भाई आया तो गेट का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के लॉकर टूटे थे, जिसमें रखे करीब छह लाख के जेवर और 50 हजार रुपये गायब थे। भाई ने घटना की जानकारी उन्हें दी। गांव से लौटने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
पारा के गोविंद नगर निवासी किरन पटेल ने बताया कि नवरात्र शुरू होने से पहले उनकी अलमारी में चार लाख के जेवर रखे थे। आरोप है कि नवरात्र के समाप्त होने पर जब उन्होंने 26 अक्तूबर को अलमारी का लॉकर देखा तो सारे जेवर गायब मिले। उन्होंने अज्ञात पर जेवर चोरी का आरोप लगाते हुए पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर के शांति विहार कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर पर नहीं थे। इसी बीच किसी ने उनके घर से 45 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने इंदिरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इसके अलावा चिनहट के लौलाई में रहने वाले सलाउद्दीन 29 अक्तूबर की सुबह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। आरोप है कि उसी रात चोरों ने उनके मकान से घरेलू सामान और एक लाख रुपये चुरा लिए। उन्हें घटना की जानकारी अगले दिन सुबह घर लौटने पर हुई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें