फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवाई फायरिंग कर सराफ और साथी से लूटे गहने और नकदी

Mon, 02 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर सराफ अंकुर सोनी और उनके साथी राजेश राजपूत से लूटपाट की। बदमाश गहने, नकदी और दो मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काकोरी के कूड़ा ईटगांव निवासी अंकुर सोनी की घुरघुरी तालाब-मोहान रोड पर अंकुर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:15 बजे वह दुकान बंद कर साथी राजेश के साथ कार से घर जा रहे थे। सकरा स्थित शराब ठेके के पास सामान खरीदने के लिए उन्होंने कार रोकी। तभी अपाचे बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। इनमें से दो बदमाश उनके पास आए। एक ने सिर पर टोपी लगा रखी थी। पास पहुंचते ही दोनों बदमाश हवाई फायरिंग व गाली-गलाैज करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने असलहे की बट से कार का अगला शीशा तोड़ दिया।
अंकुर ने बताया कि कार का शीशा खोलते ही बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन, चार अंगूठियां, मोबाइल और 15 हजार रुपये लूट लिए। साथी राजेश का मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद तीनों बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि लूट और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से खिलौना पिस्तौल में इस्तेमाल होने वाली रबर की गोली मिली है। शराब ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें