फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेकेदार के फ्लैट से छह लाख के जेवर चोरी

Thu, 18 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस व ​कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके के स्मृति अपार्टमेंट में रहने वाले एलडीए ठेकेदार अतुल सिंह के फ्लैट से चोरों ने लाखों के जेवर उड़ा दिए। ठेकेदार की पत्नी शिल्पा सिंह ने बुधवार शाम को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाराबंकी के अतुल सिंह पत्नी शिल्पा सिंह के साथ कुर्सी रोड स्थित स्मृति अपार्टमेंट के डी-ब्लाॅक के 12वीं फ्लोर के फ्लैट में किराये पर रहते हैं। अतुल सिंह के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी शिल्पा रोज की तरह कुत्ते को टहलाने के लिए घर के बाहर गई थीं। घर पर इंटरलॉक लगा था। इस बीच चोरों ने इंटरलॉक खोलकर कमरे के अंदर अलमारी में रखी करीब छह लाख की ज्वैलरी चोरी कर ली।
करीब आधा घंटे बाद शिल्पा लौटीं और अलमारी खोली तो लॉकर में रखी ज्वैलरी गायब थी। शिल्पा ने घटना की सूचना अतुल को दी, जिसके बाद दोनों गुडंबा थाने पहुंचे। आरोप है कि उन्हें थाने से सेक्टर जे स्थित चौकी पर भेज दिया गया। चौकी पर किसी पुलिसकर्मी के न मिलने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर चोरी की सूचना दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर गई थीं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चोरी की घटना के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस व कमरे में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें