फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होमगार्ड और चाचा के मकान से 14 लाख के गहने पार

Fri, 24 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
काकोरी। सकरा गांव में चोरों ने बुधवार दोपहर दो घरों को निशाना बनाकर 14 लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने गांव के ही युवकों पर संदेह जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


होमगार्ड राजकुमार गौतम राजे की तरह सुबह 8:00 बजे मंडलायुक्त कार्यालय ड्यूटी पर चले गए। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद पत्नी अंजनी मर्दन खेड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र चली गईं। दोपहर में लौटने पर घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और बक्सों के लॉकर भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब चार लाख रुपये के जेवरात, एंड्रॉयड मोबाइल, बच्चों की स्मार्ट वॉच समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में बने उनके चाचा छेदीलाल गौतम के मकान में छत के रास्ते घुसे। वहां भी कमरों की अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर करीब दस लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय छेदीलाल का परिवार घर में ताला लगाकर चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। छेदीलाल ने बताया कि घर में बहू और अन्य सदस्यों के जेवरात रखे थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि होली के दौरान गांव के दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पीड़ितों के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें