फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान से 10 लाख के जेवर, एक लाख रुपये साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के न्यू बेहसा निवासी सुरेश कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर 10 लाख रुपये के जेवर और एक लाख नकद ले गए। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार सिंह की प्रतापगढ़ में सिंचाई विभाग में तैनाती है। बीते माह वह परिवार के साथ प्रतापगढ़ गए हुए थे। 13 जनवरी की रात 11 बजे पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा देख उन्हें व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी कमरों में हुई चोरी का वीडियो बनाकर गई। सुरेश का 14 की सुबह घर पहुंचे तो पता चला कि एक लाख रुपये और 10 लाख के जेवर गायब थे। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें