फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीमेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर के घर से जेवर, नकदी व बाइक चोरी

Mon, 09 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। हिंदूखेड़ा निवासी सीमेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर रईस अहमद के मकान का ताला तोड़कर चोर 13 लाख के जेवर, 2.70 लाख की नकदी और बाइक चोरी कर ले गए। सरोजनीनगर पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन




रईस अहमद के अनुसार, छह फरवरी को वह पत्नी व बहू के साथ फतेहपुर जिले के जहानाबाद गए थे। सात फरवरी की शाम करीब छह बजे वह लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से जेवर, नकदी और बाइक चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर भी उठा ले गए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें