फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के घर से दो लाख के जेवर और नकदी चोरी

Mon, 23 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। माल में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर से दो लाख के जेवर और 95 हजार की नकदी चुरा ली। घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था। पीड़ित ने माल थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरिहरपुर निवासी किसान कृष्णपाल ने बताया कि शनिवार रात वह घर के बाहर बरामदे में लेटे थे। अंदर कमरे में पत्नी गीता और बेटी विधि सो रही थी। इस बीच चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख के सोने के जेवर और 95 हजार रुपये चुरा लिए। सुबह छह बजे पत्नी उठी तब उन्हें सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्से और अलमारी में सारे कपड़े बाहर फैले हुए थे। विधि ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी ससुराल में पड़ोसी के घर चोरी हुई थी। इसी डर के कारण उन्होंने अपने जेवर मायके में रखे थे। क्या पता था कि यहां भी चोरी हो जाएगी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें