फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 17 Jan 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर और चिनहट में चोरों ने दो घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


बिजनौर के नटकुर गांव निवासी मंसाराम गौतम श्रमिक हैं। उनके घर से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। बृहस्पतिवार सुबह मंसाराम मकर संक्रांति पर पत्नी के साथ ससुराल चंद्रावल गए थे। शुक्रवार सुबह दस बजे जब वह घर लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था। बक्सों में रखे चार लाख के जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। इसलिए बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित घर में वारदात की। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, चोरों ने चिनहट के हरदासी खेड़ा गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ला व उनके किरायेदार त्रिवेणी प्रसाद के कमरे से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय अशोक और उनके किरायेदार परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। दोनों तीन जनवरी को लौटे तब उन्हें जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें