फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 10 Feb 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के काकोरी मोड़ स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी में सोमवार तड़के नकाबपोश चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर साढ़े तीन लाख नकद व करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर समेटकर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार अवस्थी ने बताया वह पत्नी रीना, बेटे अश्विन अवस्थी के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए हसनगंज, उन्नाव गए हुए थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब परिवार लौटा तो मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर ट्रॉली बैग घर के पीछे पड़ोसी के मकान के पास फेंककर भाग गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें दो अज्ञात नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें