लखनऊ। चोरों ने गोमतीनगर और जानकीपुरम विस्तार में घर और फ्लैट से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। पीड़ितों ने गोमतीनगर और गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
गोमतीनगर के विराटखंड निवासी अनिल कुमार के मुताबिक वह सपरिवार गाजियाबाद में रहते हैं। विराटखंड स्थित घर में कभी-कभी आते हैं। 29 जुलाई को पड़ाेसी ने उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी। शनिवार को घर पहुंचने पर अनिल को कमरों का सामान बिखरा मिला। अलमारी के लॉकर में रखे 1.18 लाख के जेवर और 1.50 लाख रुपये गायब थे। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
उधर, जानकीपुरम विस्तार के जनेश्वर एन्क्लेव निवासी प्रियंका सिंह के फ्लैट से 18 जुलाई को लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। उन्होंने नौकरानी देविका, कारपेंटर मुकेश, सिद्दू व बबलू पर चोरी का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में शिकायत की। एडिशनल इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
स्कूल से एलईडी टीवी और दो कंप्यूटर सेट चोरी
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में शुक्रवार रात दो चोरों ने न्यू रहीमाबाद स्थित यूनिवर्सल सिटी कान्वेंट स्कूल से एक एलईडी टीवी और दो कंप्यूटर सेट चोरी कर लिए। स्कूल मालिक बजरंग नगर निवासी उमाकांत को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई। उन्होंने सरोजनीनगर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेवराव प्रजापति के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।