फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के घर से जेवर व नकदी चोरी, सहेली व उसके भाई पर आरोप

Sun, 04 Jan 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी रोशनी भारती ने सहेली शालिनी शुक्ला, उसके भाई आलोक व अन्य सहयोगियों पर घर से जेवर और रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। रोशनी की तहरीर पर कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


रोशनी के मुताबिक मोहनलालगंज निवासी सहेली शालिनी अक्सर उनके घर रहने आती थी। शालिनी का भाई आलोक का भी उनके घर आना-जाना है। उनकी गैर मौजूदगी में भी वे लोग उनके मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने जब अलमारी खोलकर जेवर निकाले तो एक मंगलसूत्र, चार सोने के कंगन, दो सोने के सिक्के और 25 हजार रुपये गायब मिले। उन्हें शक है कि शालिनी, उसके भाई व अन्य सहयोगियों ने साजिश के तहत उनके जेवर व रुपये चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें