बख्शी का तालाब। सरकपुर सरैयां बीकेटी में चोरों ने महिला पुलिसकर्मी सीमा दुबे के मकान से लगभग दो लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये व सामान चोरी कर लिया। बीकेटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
यूपी पुलिस के भर्ती बोर्ड लखनऊ में तैनात महिला सीमा दुबे ने बताया कि शनिवार रात को वह डयूटी पर थीं। रविवार सुबह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर बेटे और बहू के साथ रुकी थीं। सरैयां स्थित आवास पर पहुंचीं तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा था और लगभग दो लाख रुपये के गहने, 40 हजार रुपये के साथ घरेलू सामान भी गायब था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों का पता लगाया जा रहा है।