फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसन से झगड़े के बाद स्नातक की छात्रा ने दे दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक7
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के छितवापुर में रहने वाली पूजा गुप्ता (20) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदा लगा लिया। शशि भूषण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा एनसीसी कैडेट भी थीं। उनके भाई आकाश ने पड़ोस में रहने वाली युवती पर बहन को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आकाश के मुताबिक पूजा का पड़ोस में रह रही एक युवती से दो-तीन दिन से किसी बात पर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ता देख दोनों परिवार के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा था। इसके बाद पूजा अपने कमरे में सोने चली गई।

शुक्रवार सुबह छोटी बहन पूजा को जगाने गई तो वह फंदे से लटकी मिली। शोरगुल सुनकर परिजन पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर हुसैनगंज का कहना है कि परिजन तहरीर देते हैं तो एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन




आरोप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी युवती

आकाश का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली युवती पूजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवती ने पूजा की बातचीत का कोई वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे पूजा परेशान थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस कॉल डिटेल के जरिये छानबीन करे तो आत्महत्या का कारण पता चल जाएगा। पूजा के पिता सतीश गुप्ता ई रिक्शा चलाते हैं। परिवार में मां सुनीता देवी, दो भाई और एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें