फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनी नगर। वसुधा एस्टेट में रहने वाली विधवा मंजू शाक्य के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी उठा ले गए। उन्होंने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। मंजू के मुताबिक वह 26 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे मूल निवास फर्रुखाबाद गई थीं। बृहस्पतिवार को जब वह वापस लौटीं तो घर और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की चेन, अंगूठी, नाक की कील, पायल, बिछिया सहित दूसरे कमरे में रखे चांदी के बर्तन और करीब 25 हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर सरोजनी नगर राजदेव प्रजापति के अनुसार चोरी का केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें