फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बंद मकानों से जेवर-नकदी चोरी

Mon, 18 Nov 2024 05:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दो लोगों के मकानों से लाखों के जेवर और 65 हजार रुपये चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने हुसैनगंज और तालकटोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज के उदयगंज में रेनू पति के साथ किराये पर रहती हैं। 13 नवंबर को सुबह नौ बजे वह काम पर गई थीं। वह रास्ते में ही थीं तभी उन्हें मकान मालिक ने कमरे में चोरी होनी की जानकारी दी। रेनू घर पहुंचीं तो ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर से लाखों के जेवर और 40 हजार रुपये गायब थे। मकान मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें पुर्व किरायेदार सीतापुर निवासी शानू ताला तोड़ते दिखा। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक जांच में पता चला कि आरोपी पीछे बने अपार्टमेंट की छत से मकान में घुसा था। गिरफ्तारी के लिए एक टीम सीतापुर भेजी गई है।
राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी वृद्धा राजेश्वरी वर्मा नौ नवंबर को अपनी बेटी के घर गई थीं। 16 को जब वह लौटीं तो पता चला कि चोरों ने 25 हजार रुपये और घरेलू सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें