ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में शुक्रवार को गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। जेट्स क्लब और रेड डेविल्स ने मुकाबले जीतते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। जेट्स ने स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 और रेड डेविल्स ने ला-मार्टीनियर ए को 2-0 से पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में गोरखा गढ़वाल रेजिमेंट और टीम सोल के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जेट्स का सामना रेड डेविल्स से हुआ। रोमांचक मुकाबले में जेट्स की ओर से सौरभ और शैरी ने गोल करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पराजित टीम से रेयान एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
दूसरे मुकाबले में रेड डेविल्स की भिड़ंत ला-मार्टीनियर ए से हुई। मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली रेड डेविल्स ने लियोनल और सिद्धार्थ के गोलों की मदद से मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। लीग के तीसरे मुकाबले में गोरखा गढ़वाल रेजिमेंट और टीम सोल के बीच बराबर की टक्कर हुई। अंत में मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। गोरखा रेजिमेंट से अनुज व शैलेंद्र और टीम सोल से शिखर व सार्थक गोल करने में सफल रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)