फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : ट्रक से टकराकर पलटी जीप, दो की मौत, गंभीर हालत में सात लखनऊ रेफर

Thu, 10 Jun 2021 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

रायबरेली के नसीराबाद से चौथी लेकर पुत्री के घर सुलतानपुर जा रहे काफिले की एक जीप ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में जीप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के नसीराबाद से चौथी लेकर पुत्री के घर सुलतानपुर जा रहे काफिले की एक जीप ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में जीप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के सरैया नकसार गांव निवासी मो. नसीम अपने परिवारीजन व रिश्तेदारों के साथ गुरुवार को चौथी लेकर पांच वाहनों से अपनी पुत्री के घर सुलतानपुर के हाजी पट्टी जा रहे थे। टांडा-बांदा हाइवे पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के सराय बरबंड गांव के समीप काफिले में सबसे पीछे जा रही जीप अचानक आई एक ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए जीप के भीतर फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जीप से बाहर निकाल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मो. सिद्दीक (55) तथा मो. जमील (50) को मृत घोषित कर दिया। जीप पर सवार याशिया (35), अनवर (25), नाजमा बानो (35), नूरजहां (30), अश्वरी बेगम (42), सबाना बानो (35), हामिद तथा अरशद पुत्र याशान (10) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही आगे जा रहे चारों वाहन वापस आ गए। दो की मौत तथा अन्य के घायल होने के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें