गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में सोमवार देर शाम जीप कार में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे स्थानीय लोगों को एक बस ने कुचल दिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में सोमवार देर शाम जीप कार में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे स्थानीय लोगों को एक बस ने कुचल दिया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुघटना से नाराज लोगों ने बस पर पत्थरबाजी कर उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
मोतीगंज बाजार में सोमवार देर शाम जीप कार में भिड़ंत हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। तभी एक बस ने बचाव कार्य में लगे लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घायलों का नाम- विपिन, ताजुद्दीन, देव प्रकाश, सुनील, गगन, मंगल, स्यमू, राजाराम, वसीम व तीन अन्य। एक मृतक की पहचान हसन अली पुत्र मसूक अली निवासी मुंगर थाना गोसाईगंज के तौर पर हुई है।