- परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड, वैद्य आईडी कार्ड और बिना मेटल डिटेक्टर के जांच के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- छात्र को साधारण बॉल पॉइंट पेन, हैंड सैनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल और एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
- दिव्यांग छात्र को अपना स्क्राइब खुद लाना होगा। स्क्राइब को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के संबंधित स्व घोषणा पत्र कोविड-19 के संबंधित स्वघोषणा पत्र और वैध सरकारी आईडी कार्ड लाना होगा।
- दिव्यांग छात्र के पास दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- ड्राइंग टेस्ट के लिए छात्रों को अपना खुद का ज्यामेट्री बॉक्स, पेंसिल कलर आदि लाना होगा।
ऑनलाइन होने वाली जेईई मेन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होता है। परीक्षा आयोजन में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होती। चिह्नित केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस संभालेगी। प्रशासन सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराएगा।
- अमर पाल सिंह, एडीएम, प्रशासन
एक सितंबर से शुरू होने वाली जेईई मेन और 13 सितंबर को होने वाली एनईईटी की परीक्षा के दौरान निर्धारित केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के मानकों का अनुपालन पूरी सख्ती से होगा। इसके लिए जेईई मेन के 8 व एनईईटी के 72 केंद्रों पर निगरानी के लिए प्रशासन हर केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर तैनात करेगा।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराया जाए। जेईई की परीक्षा दो पालियों में और एनईईटी की परीक्षा एक पाली में सम्पन्न होंगी। इस दौरान जेईई परीक्षा में 4200 और एनईईटी परीक्षा में 35966 परीक्षार्थी हिस्सेदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन का ध्यान रखा जाए।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक करा लिया जाए कि सभी कार्यशील है अथवा नहीं। परीक्षा के पहले सायंकाल संपूर्ण परिसर, परीक्षा कक्ष एवं फर्नीचर को भली प्रकार से सैनिटाइज कर केंद्र को लॉक कर दिया जाए। साथ ही निर्देश दिया की प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थी के मोबाइल जमा कराने के लिए लिफाफे रखे जाए ताकि परीक्षार्थी अपना मोबाइल जमा कर सके। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर दो सौ मास्क की व्यवस्था भी कराई जाए ताकि बगैर मास्क आने वाले परीक्षार्थी तत्काल भुगतान कर मास्क ले सकें। बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नही होगी।