फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow news : संतोष का आज होगा दर्ज होगा बयान, खुल सकता है जेई और उसकी पत्नी व बेटी की मौत का राज

Fri, 05 Aug 2022 07:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दूसरे सुसाइड नोट में जेई शैलेंद्र के चचेरे भाई राजू का नाम सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को उससे संपर्क किया तो पहले थाने आने को तैयार हो गया। फिर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में नलकूप जेई शैलेंद्र कुमार, उसकी पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ खुदकुशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष शुक्ला ने पुलिस से संपर्क किया। वह शुक्रवार को पुलिस के सामने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएगा। वहीं मृत जेई और उसकी पत्नी के नाम से चार और खातों की जानकारी पुलिस को लगी है। इनमें तीन खाते दोनों के संयुक्त नाम से है। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि संतोष का शुक्रवार को बयान होने के बाद कई राज सामने आएंगे। इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों शैलेंद्र श्रीवास्तव, मोबीन और नरेंद्र प्रताप सिंह से तीन दिन तक पूछताछ की थी।

विज्ञापन

जेई शैलेंद्र के खुदकुशी करने के बाद पुलिस को पहला सुसाइड नोट मिला था। उसमें उसने अपने ऊपर कर्ज होने की बात लिखी थी। खुदकुशी के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। दो दिन पहले घर में चोरी होने पर पड़ताल के दौरान पुलिस को एक और सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने चचेरे भाई राजू को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। इसको लेकर पुलिस भी उलझ गई थी। एसीपी अलीगंज विजय राज सिंह के मुताबिक जेई और उसकी पत्नी के नाम से चार और बैंक खातों का पता चला है। अब तक की पड़ताल भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में उसके सात खातों का पता चल चुका है। इन खातों में ज्यादा रकम नहीं है। हालांकि तीन खातों का पूरा ब्योरा बैंक मैनेजर ने शुक्रवार को देने को कहा है। जिसके बाद पुलिस जेई के खातों में रकम के लेनदेन की पड़ताल शुरू करेगी। जिन लोगों ने उनसे लेनदेन किया है। सभी से पूछताछ की जाएगी।


चचेरा भाई का मोबाइल बंद, पुलिस कर रही तलाश
वहीं दूसरे सुसाइड नोट में जेई शैलेंद्र के चचेरे भाई राजू का नाम सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को उससे संपर्क किया तो पहले थाने आने को तैयार हो गया। फिर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, राजू पर विवादित 54 हजार वर्ग फीट जमीन खरीदवाने और उसके फर्जीवाडे़ का आरोप लगाया गया है। एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव ने बताया कि राजू और संतोष से पूछताछ के बाद ही इस खुदकुशी क मामले में असल वजह सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें