फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में गठबंधन होगा, पर सपा के लिए दरवाजे बंद'

Mon, 01 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि बिहार की तर्ज पर यूपी में भी गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन सपा के लिए फिलहाल दरवाजा बंद ही रहेगा। यूपी में महागठबंधन बनाने को लेकर कई दलों से चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोलने लखनऊ पहुंचे शरद यादव रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, यूपी की जनता समस्याओं से परेशान है और केंद्र व प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है। इसलिए यहां भी एक मजबूत व भरोसेमंद राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।

गठबंधन में सपा को शामिल करने के बारे में पूछने पर शरद ने कहा, सपा ने अपने लिए दरवाजे खुद बंद कर लिए हैं। बिहार गठबंधन से सपा के किनारा करने में भाजपा का दबाव होने के बारे में पूछने पर जदयू नेता ने कहा, यह तो सपा ही जाने।
विज्ञापन

इस तरह यूपी में आकार ले रहा है गठबंधन

गठबंधन पर बसपा से बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने कहा, फिलहाल कोई बातचीत नहीं हुई है और अभी इस मुद्दे पर मैं कुछ बताऊंगा भी नहीं। अलबत्ता मैं ऐसे दलों को एकजुट करना चाहता हूं जो गठबंधन को मजबूती देने में सक्षम हों।

उनका प्रयास है कि एक ऐसे गठबंधन का स्वरूप तैयार किया जाए जिस पर जनता भरोसा कर सके। मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने से संबंधित सवाल पर जदयू नेता ने कहा, गठबंधन बन जाने के बाद इस पर चर्चा होगी। फिलहाल तो यूपी में गठबंधन तैयार करना एक कठिन कार्य है, पर इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कई दलों के नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह से दिल्ली में मुलाकात हो चुकी है। उनसे गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।

उपचुनाव में रालोद का समर्थन
शरद ने कहा कि यूपी में तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में जदयू रालोद उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। इस मौके पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पंडों व मौलवियों को जेल भेजे महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के शिंगणापुर शनि मंदिर और हाजी अली की दरगाह में प्रवेश को लेकर महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शरद ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि पंडों व मौलवियों को जेल भेजा जाए।

उन्होंने कहा, हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या से साबित हो गया है कि आजादी के 70 साल बाद भी हालात बदले नहीं हैं।

इतनी महंगी कभी नहीं बिकी दाल
शरद ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। देश में महंगाई चरम पर है। आज तक के इतिहास में दाल इतनी महंगी कभी नहीं बिकी।

बुंदेलखंड के हालात को केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा, देश में अनाज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसकेबावजूद वहां लोग भूख से मर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें