फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से ही लोस चुनाव लड़ेंगे जयंत चौधरी

Sat, 07 Dec 2013 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि वे मथुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि रालोद मुद्दों की राजनीति करता है, न कि जातिवाद की। जनता के प्रत्येक वर्ग से जुड़ी समस्या रालोद की अपनी समस्या है।

शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि देश में लहर चाहे किसी की चल रही हो, लेकिन उनकी पार्टी अपनी विचारधाराओं से नहीं भटकेगी।

प्रदेश सरकार फूड सिक्योरिटी एक्ट को लागू करने में आनाकानी कर रही है। यही नहीं, सपा सरकार ने एक साल बीत जाने के बाद भी धनगर समाज के लोगों को अभी तक एससी का प्रमाण पत्र नहीं दिया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में किसानों को खेती किसानी के बारे में जानकारियां प्रदान की जानी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी फसलों की लागत व अच्छा मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार हाईटेक माध्यम सोशल नेटवर्किंग साइट से भी करेंगे। प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में रालोद के प्रति विश्वास बढ़ रहा है, पर जरूरत है कि युवा रालोद की विचारधाराओं को समझे और उनमें विश्वास करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें