राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे अपने विधायक फंड का न्यूनतम 35 प्रतिशत पैसा दलितों पर खर्च करें।
उन्होंने कहा कि दलितों का मुद्दा सदन में भी उठाएं और ध्यान रखें कि उनका उत्पीड़न न हो।
इस संबंध में उन्होंने रालोद के विधानमंडल दल के नेता राज्यपाल बालियान को पत्र लिखकर सभी विधायकों को निर्देश दिया है।