फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम ने मार ही दिया फिल्मी डॉयलॉग

Mon, 20 Oct 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन पिछले दिनों सीजी सिटी के एक कार्यक्रम में थीं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उनकी बातें तो मजमा लूटने वाली थीं ही, लेकिन उससे ज्यादा उनका अंदाज-ए-बयां चर्चा में रहा।

दरअसल, जया ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा था कि अखिलेश सही रास्ते पर चल रहे हैं।

वे यहां तक कह गईं कि ‘जो आपकी निंदा करते हैं, उन्हें डॉ. नरेश साहब के यहां...और नादर साहब के यहां प्रशिक्षण के लिए भेज दें।

दरअसल, वे सीएम के आलोचकों पर करारा हमला बोल रही थीं। उनके कहने का मतलब था कि सीएम की आलोचना करने वाले एक तरह से बीमार हैं और अज्ञानी भी।

इसलिए उन्हें डॉ. नरेश त्रेहन के अस्पताल में इलाज के लिए और शिव नादर साहब के अत्याधुनिक संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भेज देना चाहिए।

हालांकि जया को इतना मुखर देखने वाले इसके निहितार्थ भी तलाश रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें