फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, लाखों रुपये की स्मैक समेत मिला ये सामान

Fri, 14 Jun 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
पुलिस का मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पुलिस के साथ सीमावर्ती कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर दवाओं के बीच में छिपाकर रखी गयी 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों भी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की कीमत 62 लाख से अधिक आंकी जा रही है। एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीमा पर चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे वहां के वार्ड नंबर 9 कोरियन पुरवा निवासी गौरव छेत्री पुत्र रमेश छेत्री को स्मैक के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में गौरव ने बताया कि 5000 नेपाली मुद्रा के एवज में वह 1 पुड़िया स्मैक कस्बे के निवासी रियाज के मेडिकल स्टोर से लाया है। इस पर एसएसबी इंस्पेक्टर ने रुपईडीहा थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा के साथ गौरव की निशान देही पर रियाज के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों को हटाने पर काले व सफेद पॉलिथीन में पाउडर बरामद हुआ। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ किट से जांच करने पर सफेद पाउडर की पुष्टि स्मैक के रुप में हुई। इसका वजन 62 ग्राम पाया गया। बरामद स्मैक की कीमत 62 लाख के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा

इसके साथ ही मेडिकल स्टोर से कोरेक्स, आल्टोरेक्स, नाइट्रोसन, स्पास्मो प्रॉक्सीवन आदि नशीली दवाएं भी मिली। छापेमारी में मेडिकल स्टोर संचालक रियाज को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी बताए। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक व दवाओं को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उन्होने कहा कि नशे के कारोबार में रियाज नेपाल में भी पकड़ा जा चुका है। कई माह वह नेपाल की जेल में भी बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें