लखनऊ। एलडीए के गोमती नगर स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जनता अदालत लगेगी। यहां पर आवंटियों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार भी यहां पर मौजूद रहेंगे। यहां आवंटी फ्लैट, मकान की रजिस्ट्री, कब्जा और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।