फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मयूर नृत्य, गीता का उपदेश

Wed, 28 Aug 2013 11:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी की मुख्य झांकी रिजर्व पुलिस लाइंस में सजेगी। वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी में यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कई वैराइटी रहेगी।
विज्ञापन


वृंदावन से कलाकारों का दल मयूर नृत्य, फूलों की होली समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। यहां भातखंडे छात्रों की प्रस्तुतियां होंगी। सीएमएस व पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चे भी कार्यक्रम देंगे। कलाकार जीएल अजनबी ने बताया कि मंगलवार को झांकियों को फिनिशिंग टच दिया गया।
चारबाग स्थित इस्कान मंदिर में सुबह 9 बजे से देर रात 1 बजे तक इस्कान यूथ फोरम की ओर से हरे कृष्णा हरे रामा हरिनाम संकीर्तन की धूम मचेगी।

चारबाग और सुल्तानपुर रोड मंदिरों मे हीरे, सोने चांदी जड़ित लखटकिया वस्त्रों से अलंकृत प्रभु का 108 दक्षिणावर्त शंखों से महाअभिषेक होगा।

गौड़ीय मिशन के अध्यक्ष सुधांशु जी ने बताया कि कृष्णजयंती पर सामूहिक व्रतोपवास रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें