जन्माष्टमी
की मुख्य झांकी रिजर्व पुलिस लाइंस में सजेगी। वीवीआईपी मेहमानों की
मौजूदगी में यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कई वैराइटी रहेगी।
वृंदावन से
कलाकारों का दल मयूर नृत्य, फूलों की होली समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत
करेगा। यहां भातखंडे छात्रों की प्रस्तुतियां होंगी। सीएमएस व पुलिस माडर्न
स्कूल के बच्चे भी कार्यक्रम देंगे। कलाकार जीएल अजनबी ने बताया कि
मंगलवार को झांकियों को फिनिशिंग टच दिया गया।
चारबाग
स्थित इस्कान मंदिर में सुबह 9 बजे से देर रात 1 बजे तक इस्कान यूथ फोरम
की ओर से हरे कृष्णा हरे रामा हरिनाम संकीर्तन की धूम मचेगी।
चारबाग और
सुल्तानपुर रोड मंदिरों मे हीरे, सोने चांदी जड़ित लखटकिया वस्त्रों से
अलंकृत प्रभु का 108 दक्षिणावर्त शंखों से महाअभिषेक होगा।
गौड़ीय मिशन के
अध्यक्ष सुधांशु जी ने बताया कि कृष्णजयंती पर सामूहिक व्रतोपवास रखा
जाएगा।