फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम बस स्टैंड की जमीन के अस्थायी आवंटन में घालमेल की शिकायत सीएम से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। जानकीपुरम बस स्टैंड की जमीन के अस्थायी आवंटन की टेंडर प्रक्रिया में हुए घालमेल का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सीएम व परिवहन मंत्री से की गई है।
विज्ञापन


विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से यूपी महोत्सव का आयोजन उपरोक्त स्थल पर होता आ रहा है। उक्त भूमि के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने तीन नवंबर को टेंडर निकाला। इसमें भूमि आवंटन की अनिवार्यता दो महीने रखी गई। दो माह की शते का जब विरोध हुआ तो उसे हटा दिया गया। 18 नवंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन 21 नवंबर को उसे निरस्त कर दिया गया। बताया गया कि पांच में से तीन टेंडर अनुपयुक्त पाए गए। 24 नवंबर को दोबारा विज्ञापन निकाला गया, जिसमें दो टेंडर आए और उसे भी निरस्त कर दिया गया। दो दिसंबर को फिर टेंडर निकाला। इस बार आवेदन दो हुए, लेकिन जब टेंडर बॉक्स खोला गया तो उसमें तीन आवेदन थे। परिवहन निगम एमडी से इसकी शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज जांचने की बात कही गई, लेकिन जांच नहीं हुई। इसी वीच तीसरे आवेदक को जगह आवंटित कर दी गई। इसकी शिकायत सीएम से की गई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें