फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे स्टेशनों पर हुआ भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीआएम सहित रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। डीआरएम ने कहाकि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक बदलाव के लिए जो संघर्ष किया, वह देशभर के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के सम्मान और समान भागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त लखनऊ मंडल में सभी प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से विशेष जिंगल प्रसारित किया गया, जिसमें यात्रियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके जन-समर्थक आंदोलनों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें