फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विक्टोरियन लुक में दिखेगी जनेश्वर पार्क की गुलाब वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित गुलाब वाटिका विक्टोरियन लुक में दिखेगी। यहां गुलाब की 1500 से अधिक देसी-विदेशी प्रजातियां लगाई जाएंगी। गुलाब की अलग-अलग किस्मों की यह देश में सबसे बड़ी गुलाब वाटिका होगी। एलडीए वीसी ने बुधवार को वाटिका का निरीक्षण कर इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।



प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्क में गेट नंबर छह के पास करीब चार एकड़ में गुलाब वाटिका विकसित की गई। अभी यहां गुलाब की एक हजार से अधिक देसी-विदेशी प्रजातियों के पौधे लगे हैं। इनकी संख्या 1500 से अधिक की जाएगी।
विज्ञापन


गुलाब वाटिका के प्रवेश व निकास को आकर्षक बनाया जाएगा। पाथ-वे के किनारे आकर्षक डिजाइन की बेंच लगाई जाएंगी। फसाड लाइटिंग की जाएगी, जिससे गुलाब के फूलों की रंगत बढ़े। बच्चों व युवाओं को गुलाब वाटिका से जोड़ने के लिए रोज फेस्टिवल का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन




जॉगर्स पार्क के रखरखाव में लापरवाही पर जुर्माना

वीसी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क में रखरखाव का काम सही नहीं मिला। इसे लेकर मेसर्स श्री साईं शक्ति पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां टॉयलेट ब्लॉक व बाउंड्रीवॉल आदि की मरम्मत व पुताई, साइनेज बोर्ड व बिजली का काम कराया जाएगा। पुराने टूटे झूलों को बदलने के साथ ओपेन जिम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें