फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन: बेघर सीमा को मिला न्याय, पति ने घर से निकाला; दो छोटी बच्चियों के साथ भटकने को थी मजबूर

Mon, 19 Jan 2026 07:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक पीड़ित महिला का मामला आया। पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बच्ची की मासूमियत ने सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
सीएम योगी का जनता दर्शन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को 'जनता दर्शन' में राजधानी निवासी सीमा ने पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत और आर्थिक विपन्नता का जिक्र किया। उसने घर में रहने की जगह दिलाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जनता दर्शन में सीमा अपनी दो बच्चियों को लेकर आई थी। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि ससुर के निधन के बाद पति व ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। दो छोटी बच्चियों को लेकर वह भटक रही हैं। उसने वापस ससुराल भिजवाने तथा वहां रहने देने के लिए गुहार लगाई। साथ ही बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम ने उसकी गुहार सुनने के बाद राजधानी के पुलिस कमिश्नर को तत्काल कार्रवाई कर सीमा को राहत दिलाने को कहा। सीमा के साथ दो साल की नन्ही अनन्या भी आई थी। 

सीएम ने उसे भी चॉकलेट दी और दुलार किया। चॉकलेट पाकर वह खिलखिला उठी। जब सीएम ने उससे चॉकलेट मांगी तो उसने बड़ी मासूमियत से चॉकलेट वापस कर दी। नन्ही बच्ची की भाव भंगिमा और सीएम के साथ संवाद देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भाव-विभोर हो गया। जनता दर्शन में सीएम ने अपने माता-पिता के साथ आए सभी बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जनता दर्शन में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

जब 'बाबा' बन गए मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में अपने माता-पिता के साथ आए सभी बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान मां सीमा के साथ दो साल की नन्ही अनन्या भी आई थी। मुख्यमंत्री ने उसे भी चॉकलेट दी और दुलार किया। चॉकलेट पाकर बच्ची खिलखिला उठी।

जब मुख्यमंत्री ने उससे चॉकलेट मांगी तो उसने बड़ी मासूमियत से चॉकलेट वापस सीएम की तरफ बढ़ा दी। यह देखकर मुख्यमंत्री का बालप्रेम उमड़ पड़ा। इस दौरान नन्ही बच्ची की भाव भंगिमा और मुख्यमंत्री का संवाद देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भाव-विभोर हो गया।

पुलिस, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए

'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस, बिजली विभाग के साथ ही आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए। मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर उनका प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर प्रकरण की जांच कराकर फरियादियों की समस्याओं को हल कराएं। 

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए फरियादियों से अस्पताल से एस्टिमेट मंगाने को कहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार हर सुख दुःख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। सरकार आपकी हर उचित समस्या का निदान कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें