फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं समस्याएं, बोले- जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 30 Mar 2026 05:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7-कालिदास मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना शासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। मौर्य ने कई प्रकरणों में अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के साथ ही शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जिम्मेदारी तय करने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें