फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र आम आदमी के लिए वरदान : संजय सेठ

विज्ञापन
जन औष​धि केंद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। आठवें जन औषधि सप्ताह (1 से 7 मार्च ) के अंतिम दिन शनिवार को शहर के एक होटल में जन औषधि दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने कहा कि जन औषधि केंद्र आम आदमी के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवा बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि स्वास्थ्य सेवा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर संजय सेठ ने जन औषधि की सर्वाधिक बिक्री करने वाले पांच केंद्र संचालकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा ‘सौरभ’, जन औषधि मित्र आरती मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
लखनऊ से विनय शुक्ला, मुरादाबाद से भसीन, देवरिया से प्रसन्ना श्रीवास्तव, गोरखपुर से तारा सिन्हा, मऊ से प्रदीप झा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें