जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-सात में दफ्तर के बाहर खड़ी एसयूवी से निकलतीं आग की लपटें।
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-सात में शुक्रवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता रज्जन पांडेय के दफ्तर के बाहर खड़ी एसयूवी जल गई। कार्यकर्ता ने संदिग्ध पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है।
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-सात निवासी रज्जन पांडेय अनुसार, शुक्रवार रात वह अपनी एसयूवी दफ्तर के बाहर खड़ी करके घर चले गए थे। रात करीब दो बजे उनकी एसयूवी से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें और दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे एफएसओ बीकेटी ने एक गाड़ी और टीम की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक उनकी एसयूवी पूरी तरह जल चुकी थी। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।