उत्तर रेलवे ने सोनपुर जंक्शन पर ब्रिज स्थापित करने के कारण जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन
जबकि हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। सीनियर डीसीएम के मुताबिक 14 से 19 अक्तूबर तक ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता निरस्त रहेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 13009 एवं 13010 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस अब आसनसोल, धनबाद, गया, मुगलसराय के बजाय बदले रूट आसनसोल, झाझा, पटना, मुगलसराय होकर 15 से 20 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेन नंबर 53521 और 53522 आसनसोल-वाराणसी गया से आगे नहीं जाएगी।